डिलीवरी के बाद कौन से लड्डू खाने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 12th Oct 2022 : 17:17

डिलीवरी के बाद अजवाइन के लड्डू का सेवन बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद लाभदायक है। अजवाइन में आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी त्वचा और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर भी होता है जो पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है।

-मां के लिए पौष्टिकता से भरपूर हैं गोंद के लड्डू: कीकर और बबूल के पेड़ की गोंद स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। हालांकि, जब गोंद में देसी घी, चीनी, किशमिश और ड्राईफ्रूट्स आदि मिलाकर इसके लड्डू बनाए जाएं तो इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद महिलाएं गोंद के लड्डू का सेवन करती हैं। यह मां के साथ-साथ बच्चे को भी पोषक तत्व देता है।

-केवल प्रसव के बाद ही खाएं गोंद के लड्डू: गोंद के लड्डू की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को यह लड्डू भूलकर भी नहीं खाने चाहिए। क्योंकि, इससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है। लेकिन प्रसव के बाद स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद होता है।

-मांसपेशियों के दर्द में दिलाए आराम: डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं की रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में गोंद के लड्डूओं में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
-रोग-प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत: गोंद के लड्डू शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में कारगर है। प्रसव के बाद महिलाओं की इम्युनिटी कम हो जाती है। हालांकि, गोंद से बना लड्डू महिलाओं की इम्युनिटी को बूस्ट करने का भी काम करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info